महिला संगठन और जनसमर्थन के दम पर मजबूत दावेदारी
भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका बनाने का रामपाल नाविक का वादा
अहिवारा। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर अहिवारा कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपनी विचारधारा साझा की और नगर पालिका गरिमामयी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
कांग्रेस की अहम बैठक में दावेदारी:
अहिवारा के साहू मंगल भवन में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे और पर्यवेक्षक भुवनेश्वर बघेल मौजूद थे। इस अवसर पर रामपाल नाविक ने अपने कुशल नेतृत्व, सेवा-भाव और साफ-सुथरी छवि का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी दोहराई।
महिला संगठन और जनसमर्थन:
रामपाल नाविक ने सेवा दल के माध्यम से 5000 महिलाओं का सशक्त संगठन तैयार किया है, जो कांग्रेस सेवा दल के रूप में कार्यरत है। उन्होंने कहा, “यह संगठन कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का वादा:
रामपाल नाविक ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह अहिवारा नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और गरीबों की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उनका मानना है कि जनता का जनादेश और समर्थन उनके साथ है।
सेवा दल का योगदान:
रामपाल नाविक ने कहा, “सेवा दल के कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। सैनिक भावना और सेवा का जज्बा हमारी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
The post अहिवारा नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस सेवा दल के रामपाल नाविक ने अध्यक्ष पद की पेश की दावेदारी first appeared on THOMSON NEWS.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन