संतोषी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रैली का शुभारंभ
भव्य रैली के बाद तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल
रैली में विधायक और प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भागीदारी
नटवर ताम्रकार को विजयी बनाने का संकल्प
अहिवारा। आज नगर पालिका अहिवारा में नामांकन रैली का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नटवर ताम्रकार के प्रति भरोसा जताया।
रैली की शुरुआत वार्ड नंबर 1 स्थित संतोषी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भव्य रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय में नटवर ताम्रकार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
इस नामांकन रैली में विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा के साथ प्रमुख रूप से राज महंत, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, अनुज साहू, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रवि शंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष लेमन साहू, राम जी निर्मलकर, अशोक बाफना, ईश्वर शर्मा, राजा शर्मा, संजय पांडे, भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्य शामिल हुए। साथ ही, सभी पार्षद प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस भव्य आयोजन ने नगर में भारतीय जनता पार्टी के उत्साह और एकजुटता को प्रदर्शित किया। समर्थकों ने नटवर ताम्रकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन