August 9, 2026

भास्कर

ताज़ा खबरें, विश्वसनीय हर पल

एयरफोर्स से रिटायर्ड BSP कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, आइसीयू में भर्ती

एयरफोर्स से रिटायर्ड BSP कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, आइसीयू में भर्ती

55 वर्षीय बीएसपी कर्मचारी मरौदा में रहते हैं। पत्नी और एक पुत्र भुवनेश्वर गए हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। बीएसपी कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी है। भिलाई टाउनशिप रिसाली-मरौदा के बीच किसी कार ने बीएसपी कर्मचारी को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर पर कॉल करने से एम्बुलेंस पहुंची और घायल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन किया गया। माथे के ऊपर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। ब्लड क्लॉट होने की भी जानकारी दी गई है। कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है।

एयरफोर्स में रह चुके हैं एक्स सर्विसमैन दीपक कुमार नायक भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। करीब 55 वर्षीय बीएसपी कर्मचारी मरौदा में रहते हैं। पत्नी और एक पुत्र भुवनेश्वर गए हुए हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम को टहल रहे थे, तभी किसी कार ने टक्कर मार दिया। घटना शाम साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है।

घायल कर्मचारी को आइसीयू में भर्ती किया गया है। तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारा था। हादसे के वक्त कर्मचारी होश में थे। पुलिस को बयान भी दिया। पत्नी को पुलिस ने सूचित कर दिया है। शनिवार सुबह परिवार वाले भिलाई पहुंच जाएंगे।

The post एयरफोर्स से रिटायर्ड BSP कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, आइसीयू में भर्ती appeared first on Suchnaji.