
भिलाई नगर- आज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में भिलाई-3 मंडल में कार्यकर्ता सम्मलेन में राज्य की विष्णुदेव सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जिक्र करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाने कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन की मौजूदगी में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा, जिनका देवांगन ने गमछा पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन सहित नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, योगेन्द्र सिंह, प्रेम साहू, रविशंकर सिंह, विजय जायसवाल, अमित मिश्रा भी मौजूद रहे।
The post भिलाई-3 में जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम ने गमछा पहना कर सैकड़ों युवाओं को कराया भाजपा प्रवेश appeared first on Pramodan News.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन