
मृत माओवादियों की PLGA संगठन & दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की संबद्धता होने की संभावना
सुकमा-नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 08.01.2025 को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ, एवं कोबरा की संयुक्त पाटी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला-सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पालीगुड़ा एवं गुंडराजगुडेम क्षेत्र में रवाना हुई थी।अभियान के दौरान दिनांक 09.01.2025 को प्रातः लगभग 10ः00 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।
मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 03 पुरूष माओवादियों का शव बीजीएल लांचर, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री सहित बरामद हुई। मृत माओवादियों की PLGA संगठन & दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की संलिप्तता होने की संभावना ब्यक्त की गई है।मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही हैlविस्तृत जानकारी पुलिस पार्टी के मुख्यालय वापसी उपरांत पृथक से दी जायेगी।
The post सुकमा जिले के पालीगुड़ा गुंडराजगुडेम में सुरक्षा बलों और माओवादियों में मुठभेड़ appeared first on Pramodan News.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन