
भिलाई नगर, 09 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा आज शाम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भिलाई पुरषोत्तम देवांगन का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रायपुर में भाजपा संगठन बैठक से लौट रहे भिलाई जिलाध्यक्ष सहित दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मंडल के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के आगमन पर चरोदा मंडल के कार्यकर्ता गदगद हो उठे। मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर दोनों जिला अध्यक्षों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भिलाई भाजपा महामंत्री बृजेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू एवं पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा भी शामिल हुए। दोनों जिलाध्यक्षों ने उपस्थित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात पश्चात मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी भेंट की।
The post नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम और सुरेंद्र के आगमन से गदगद हुए चरोदा मंडल के कार्यकर्ता, फूल माला से किया भव्य अभिनंदन appeared first on Pramodan News.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन