
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से ड्यूटी करके घर जा रहे मजदूर को कार ने भीषण टक्कर मार दिया। कार की रफ्तार की इतनी तेज थी कि ब्रेक लगते ही पलट गई। बीच सड़क पर कार पलटी रही। वहीं, बाइक सवार मजदूर दर्द से कराहता रहा। एक्सीडेंट को देख राहगीर रुक गए।
सेक्टर 9 हॉस्पिटल को फोन करके एम्बुलेंस बुलाई गई और जख्मी को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के लिए मजदूर रवाना हो चुका है।
इधर- कार चालक को खुद के बचाव में बयान दे रहा था कि वह मजदूर को बचाने के लिए अचानक से ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से कार पलट गई। वह जाट भवन में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। रेल चौक के पास पहुंचा था कि अचानक से सामने बाइक सवार आ गया, जिससे वहां हादसा हुआ।
बीएसपी के ठेकेदार हितेश भाई पटेल की कंपनी के अधीन मजदूर एस महतो सेकंड शिफ्टी ड्यूटी करके घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसा हुआ वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर फेका गया। राहगीरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। 0
The post भिलाई टाउनशिप में भीषण सड़क हादसा, बीएसपी कर्मचारी जख्मी, पलटी कार appeared first on Suchnaji.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन