
नई दिल्ली-चीन में फैले वायरस ने भारत में भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हाल ही में चेन्नई में इस वायरस के दो नए केस सामने आए हैं। इन दो को मिलाकर भारत में अब तक एचएमपीवी के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दो मामले बेंगलुरु, एक मामला गुजरात और एक पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यमोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज फिलहाल चेन्नई में ही चल रहा है। यह दोनों ही मामले अलग-अलग अस्पतालों से सामने आए हैं। हम फिलहाल इस पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेडीकल ऑफिसर पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय पड़ोसी देश में जारी केसों की वृद्धि पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।
The post चीन में फैले वायरस से देशभर में एचएमपीवी वायरस के मामले बढ़कर हुए 6, चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमण के शिकार appeared first on Pramodan News.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन