
बिलासपुर। नगम निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्षदों को सामान्य सभा के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है। पार्षदों ने महापौर रामशरण यादव को पत्र लिख कर विशेष सामान्य सभा की बैठक बुलाने की मांग की है। पत्र में मेयर इन कांउसिल के सभी सभापतियों सहित 34 कांग्रेसी पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।
पत्र में कहा गया है कि पिछले एक साल से अधिक समय के बाद भी सामान्य सभा नहीं बुलाई गई है। इस कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। जबकि एक साल में दो से लेकर चार सामान्य सभा की बैठक होना अनिवार्य है। बावजूद इसके सामान्य सभा का बैठक नहीं बुलाया जाना जनता के साथ अन्याय है। बैठक नहीं होने से नगर वासियों के लिए जरूरी नीतिगत फैसलों में विलम्ब हुआ है। निर्णय नहीं होने के कारण बहुत से कार्य प्रभावित हुए हैं। इसलिए मेयर अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत तत्काल विशेष सभा बुलाएं।

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन