निवास कार्यालय में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा, अधिकारियों और कर्मचारियों संग मनाया विजयादशमी पर्व
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन