भाजपा नेता पर राम मंदिर की संपत्ति अपने नाम करवाने का आरोप
शिव सेना ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग, विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा
बेमेतरा। राम मंदिर जमीन विवाद को लेकर शिव सेना ने भाजपा के नेता अनिल माहेश्वरी और उनकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। शिव सेना ने भाजपा नेता के परिवार पर राम मंदिर की संपत्ति को अपने नाम करवाने का आरोप लगाते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिव सेना के नेताओं ने इस मुद्दे पर विरोध स्वरूप भाजपा नेता के निवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है ताकि उन्हें “सद्बुद्धि” मिले।
शिव सेना के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी दाऊ राम चौहान व जिला अध्यक्ष गिरवर रजक ने अपने प्रेस बयान में कहा कि भाजपा का नारा “जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं” है, जबकि उन्हीं के नेता राम मंदिर की संपत्ति को अपने परिवार के नाम करवा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में जमीन की रजिस्ट्री रद्द कर संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए।

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन