कालीबाड़ी महाकाली मंदिर में दुर्गा प्रतिमा की पूजा, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका समेत विधायक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने कालीबाड़ी में महाकाली मंदिर परिसर पर पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महामहिम श्री डेका लोकांगन में भी दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका, विधायक श्री रिकेश सेन, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन