
भिलाई-तथागत समाज कल्याण समिति भिलाई के पदाधिकारियों, सदस्यगणों की एक आवश्यक बैठक विगत दिनों काफी हाउस सुपेला में आयोजित की गई थी। इस बैठक में समिति के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में समिति के द्वारा लगातार 25 वर्षों से किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की गई।साथ ही इसी बैठक में महिला समिति का भी गठन किये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से शांति नगर निवासी कल्पना गजभिए को तथागत महिला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे महिला कल्याण से संबंधित सभी कार्य करेगी जिससे महिलाओं का सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक विकास हो सके।
तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर सचिव धनंजय मेश्राम सहित समिति के पदाधिकारी आनंद चौहान, सुरेश श्यामकुंवर,पंकज मेश्राम,अनिल गजभिए आदि उपस्थित थे।
The post कल्पना गजभिये बनीं तथागत महिला समिति की अध्यक्ष appeared first on Pramodan News.

More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन