पुनः निर्वाचित होने पर अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प
तालाब सौंदर्यीकरण और खेल स्टेडियम निर्माण को देंगे प्राथमिकता
गिरहोला, दुर्ग। ग्राम पंचायत गिरहोला से सरपंच पद हेतु प्रत्याशी सुनीति यादव ने मतदाताओं से अपील की है कि उन्हें ‘हार (नेकलेस) छाप 11 नंबर’ पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
सुनीति यादव ने कहा कि यदि वे पुनः निर्वाचित होती हैं, तो अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। उनके प्रमुख वादे इस प्रकार हैं:
✔ तालाब का सौंदर्यीकरण
✔ ग्राम में खेल स्टेडियम निर्माण – पूर्व में ₹50 लाख की स्वीकृति प्राप्त थी, जिसे दोबारा लाकर स्टेडियम निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।
✔ अन्य नए विकास कार्यों की योजना
उन्होंने मतदाताओं से पूर्ण समर्थन देने की विनती की और कहा कि गांव के विकास के लिए वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी।
The post गृह गहरौला सरपंच चुनाव: सुनीति यादव ने मांगा समर्थन, ‘हार छाप’ पर वोट देने की अपील first appeared on THOMSON NEWS.
More Stories
कपिल देव ने की नवा रायपुर गोल्फ कोर्स की सराहना, खेल सुविधाओं की तारीफ
31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सहभागिता करने पहुँचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत
विक्रमोत्सव 2025 : आर्ष भारत प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अवलोकन