September 25, 2026

भास्कर

ताज़ा खबरें, विश्वसनीय हर पल

अहिवारा निकाय चुनाव: नटवर ताम्रकर की विशाल रैली, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

अहिवारा निकाय चुनाव: नटवर ताम्रकर की विशाल रैली, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

अहिवारा निकाय चुनाव: नटवर ताम्रकर की विशाल रैली, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

       अहिवारा, नंदनी। नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकर को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। उनके पिछले कार्यकाल की संतोषजनक उपलब्धियों और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुनः चुनावी मैदान में उतारा। इसके चलते भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार में जुटे रहे।

       चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संतोषी चौक से भव्य रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए। इस विशाल रैली की अगुवाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। रैली के दौरान नटवर ताम्रकर ने नागरिकों का अभिवादन किया और चुनाव में समर्थन देने की अपील की। यह रैली करीब तीन किलोमीटर लंबी रही और अंत में बानवरद में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई, जहां पूर्व महापौर एवं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सरोज पांडेय ने सभा को संबोधित किया।

       इस रैली और जनसभा में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें जिला महामंत्री विजेंद्र सिंह, नपाध्यक्ष जामुल ईश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भिलाई सुषमा जेठानी, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष राजूलाल नेताम, पूर्व एल्डरमैन कृष्ण कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सागर चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राधेश्याम बारले, जिला मंत्री दिलीप पटेल, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, नगर अध्यक्ष विनोद गंधर्व और चुनाव कार्यालय प्रभारी नंदू यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

       रैली और जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आया।